फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Breadcrumb in the market after recording bribe demand

रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग करने पर मंडी में बखेड़ा

Thu, 08 Jun 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Breadcrumb in the market after recording bribe demand
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नवीन मंडी समिति में आढ़त का लाइसेंस बनवाने के नाम पर अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पटियाला (पंजाब) और देहरादून निवासी न्यूज चैनल के पत्रकारों ने रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग कर ली, जिस पर बखेड़ा हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि मंडी समिति के अधिकारियों ने पत्रकारों को बंधक बना लिया और हाथापाई कर दी। वहीं, मंडी समिति अधिकारियों का आरोप है कि रिकार्डिंग का हवाला देकर उनसे अवैध वसूली की कोशिश की गई। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पटियाला (पंजाब) के गांव झील निवासी गुरमेंद्र सिंह पुत्र सिकंदर सिंह एक न्यूज चैनल में पत्रकार हैं। बुधवार को गुरमेंद्र सिंह अपने साथी पत्रकार दलजीत और देहरादून निवासी सुशील खरे के साथ शामली स्थित नवीन मंडी समिति कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद लिपिक से आढ़त के लाइसेंस के बारे में वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमेंद्र सिंह का कहना था कि एक सप्ताह पूर्व भी मंडी समिति के लिपिक ने लाइसेंस बनवाने की बाबत 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, जबकि बुधवार को 11 हजार रुपये की मांग की। इस बातचीत की रिकार्डिंग कर ली गई। आरोप है कि मंडी समिति कर्मियों ने उन्हें बंधक बना लिया और रिकार्डिंग को डिलीट करने के लिए दबाव बनाने लगे। गुरमेंद्र सिंह का आरोप है कि मंडी सचिव ने पत्रकार सुशील खरे का मोबाइल फोन और आईडी कार्ड भी छीन लिया। 

हाथापाई में उसकी पगड़ी उतारने की कोशिश की। इसी बीच सूचना मिलते ही शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गुरमेंद्र सिंह और उसके साथी को थाने ले आई। वहीं, गुरमेंद्र सिंह की सूचना पर शामली के सिख समाज के लोग भी थाने पहुंचे तथा मंडी समिति सचिव पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। घटना के संबंध में गुरमेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मंडी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


उधर, कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि तहरीर मिली है, जिस पर वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) से विधिक राय ली जा रही है। अभी गुरमेंद्र सिंह से रिश्वत मांगने संबंधी रिकार्डिंग प्राप्त नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed