फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Body found hanged Married

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 10 Dec 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 10 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Body found hanged Married
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में विवाहिता का संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी मिंटू की शादी दो वर्ष पूर्व खंद्रावली निवासी सरिता पुत्री वेदी सिंह के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर उसका शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। सरिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और मायके वाले भी खेड़ीकरमू पहुंच गए। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी ससुरालियों के साथ नोकझोंक और गाली गलौज भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों का बीच बचाव कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, ससुरालियों का कहना है कि घर में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद सरिता ने गुस्से में कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, तो सरिता फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर उसका शव उतरवाया गया। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों की ओर से ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed