फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riding miscreants looting caused

बाइक सवार बदमाशों ने मचाई लूटपाट

Thu, 04 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 04 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looting caused
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। क्षेत्र में बदमाशों का कहर बरकरार है। बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने बलवाखेड़ी मार्ग पर ई रिक्शा चालक को आतंकित करके नकदी लूट ली। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए युवक से लूट की गई।
विज्ञापन


जलालाबाद क्षेत्र में बदमाशों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बुधवार दोपहर दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जलालाबाद बिजलीघर के निकट ग्राम दभेड़ी निवासी अमीर पुत्र मुस्तकीम से बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने अमीर को जमकर पीटा।
विज्ञापन


इसी बीच दभेड़ी गांव के इस्तियाक और आबिद बाइक से वहां पहुंचे, तो बदमाश हवा में तमंचे लहराते हुए सहारनपुर की ओर भाग निकले। दोनों युवकों ने पीड़ित युवक को साथ लेकर बदमाशों का पीछा किया। बदमाश हाईवे से अंबेहटा गांव की ओर घुस गए और खुद को घिरता देख बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं इससे पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने ही बलवाखेड़ी नहर पर जलालाबाद निवासी ई रिक्शा चालक खलील को तमंचे के बल पर आतंकित कर छह हजार रुपये की नकदी लूट ली। 


पीड़ित ई रिक्शा चालक ने बदमाशों की बाइक का नंबर पुलिस को बताया। बाद में दभेड़ी के अमीर से लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने जो बाइक छोड़ी, उसी का इस्तेमाल खलील से लूट में किया गया। पुलिस ने अंबेहटा गांव से एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed