फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riders snatching chains and coil

बाइक सवार ने झपटी चेन और कुंडल

Mon, 11 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 11 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatching chains and coil
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रेलवे रोड पर बाइक सवारों ने महिला की चेन और कुंडल झपट लिए। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए, लेकिन बाइक सवार भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बुढ़ाना रोड निवासी निर्मला पत्नी राजकुमार सुबह रेलवे रोड पर घूमने के लिए गई थी।
विज्ञापन


जब वह रेलवे रोड पर वॉक कर रही थी, तभी बाइक पर सवार युवक पहुंचे और उससे रास्ता पूछने लगे। जब निर्मला उन्हें रास्ता बताने लगी, तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चेन और कानों के कुंडल पर झपटा मार दिया। निर्मला ने शोर मचा दिया, लेकिन जब तक लोग एकत्र होते, तब तक बाइक सवार भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बाइक सवारों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। पीड़िता की ओर से मामले की तहरीर दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed