फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riders hostage looting

बंधक बनाकर बाइक सवारों से लूटपाट

Sun, 31 Jan 2016 12:41 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 31 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
कांधला। इस्सोपुर मार्ग पर माइनर के निकट बदमाशों ने बाइक सवारों से लूटपाट कर 28 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने दोनों बाइक सवारों को बंधक बनाकर खेत में डाल दिया और फरार हो गए। बाद में किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कांधला निवासी राजेश की कैराना बस स्टैंड पर हलवाई की दुकान है। वह शादियों का भी काम करता है। शनिवार को राजेश गांव इस्सोपुर में एक शादी में गया हुआ था। जहां से देर शाम करीब सात बजे वह अपने साथी पप्पन के साथ बाइक से लौट रहा था। जब वह इस्सोपुर टील मार्ग पर माइनर के निकट पहुंचा, तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें आतंकित करते हुए रोक लिया।
विज्ञापन


 बदमाशों ने राजेश से 25 हजार तथा पप्पन से तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। बाद में बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर पास के ही खेत में डाल दिया और फरार हो गए। बाद में किसी तरह बंधन मुुक्त होकर राजेश व पप्पन ने राहगीरों को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। बाद में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी। थानाध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिल गई है।

बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही है।

अधिवक्ता को बनाया निशाना
कैराना। ऊन तहसील से शुक्रवार शाम गांव लौट रहे अधिवक्ता से मायापुर रजवाहे की पटरी पर नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की और धमकी देकर फरार हो गए। शनिवार सुबह बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं के साथ पीड़ित अधिवक्ता विरेंद्र कुमार निवासी ऊंचा गांव ने तहरीर दी। बताया कि तीन में से दो बदमाश नकाब लगाए हुए थे। बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी। बदमाशों ने दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed