फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike crashed into the trolley, the farmer's death

ट्रॉली से टकराई बाइक, किसान की मौत

Thu, 01 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 01 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike crashed into the trolley, the farmer's death
शामली।  मुजफ्फरनगर रोड पर कस्बा बनत में बृहस्पतिवार शाम भीषण हादसा हो गया। हिच टूटने पर ट्रैक्टर से अलग हुई ट्राली पलट गई। इसी दौरान पीछे से आई बाइक की ट्राली में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार भतीजा और पुत्रवधू घायल हो गए। वहीं, ट्राली पलटने से उसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब पौने पांच बजे आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में कस्बा बनत में हुआ। कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी आस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली की बारात बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा गई थी। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार बाराती भूरा गांव लौट रहे थे। कस्बा बनत में पहुंचने पर ट्रॉली और ट्रैक्टर को जोड़ने वाला हिच टूट गया। एकाएक ट्रॉली आगे की तरफ पलटी। इसी दौरान तितावी थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा निवासी ओमबीर (45) अपने भतीजे दीपक और पुत्रवधू रेखा के साथ बाइक से शामली आ रहे थे।
विज्ञापन


 तेज गति में बाइक पलटी पड़ी ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में ओमबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दीपक और रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रॉली पलटने पर उसमें सवार लोग भी घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने घायलों को शामली सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रॉली में सवार घायल नौशाद को गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
आसिफ पुत्र इस्लाम, नरगिस पुत्री इस्लाम, इस्माइल पुत्र इस्लाम, फरमान पुत्र कय्यूम, एहसान पुत्र उमरदीन, शानू पुत्र मोहम्मद अली, नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली, अखलाक पुत्र मेहंदी हसन, वसीम पुत्र शाहदीन, अमीर पुत्र कय्यूम, फारूख पुत्र कय्यूम, अमीर आजम पुत्र कय्यूम, शाहिद पुत्र अहसान, रिहान पुत्र शाहनूर, शाहनूर पुत्र अब्दुल सत्तार, महबूब पुत्र शमशाद, जान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली तथा नौशाद पुत्र जमशेद और नौशाद निवासी गांव भूरा।

 
हादसे से मची चीख पुकार
कस्बा बनत में जब हादसा हुआ, तो ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। इनमें करीब 15 बच्चे थे। ट्रॉली पलटने पर सभी सड़क पर आकर गिरे। चीख पुकार मची, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। बाद में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही मृतक किसान ओमबीर के परिजनों को कॉल करके इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed