{"_id":"574200f04f1c1bb515690d44","slug":"betel-leaf-assault-weapons-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान खाने के विवाद में हथियारों से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पान खाने के विवाद में हथियारों से किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 23 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। कस्बे के मुहल्ला सैद मीर में रविवार रात करीब नौ बजे पान खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में दस से अधिक युवकों ने बेल्टों, तलवारों और अन्य धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया।
इसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। हमले के दौरान एक युवक के सिर में तो बेरहमी से कील ही ठोक दी गई। घटना के बाद हमला करने के आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुहल्ला सैद मीर में कुछ युवक पान खा रहे थे। बताया जा रहा है पान खाने को लेकर ही अचानक विवाद शुरू हो गया। उस समय तो आसपास के लोगों ने मामला शांत कर दिया। मगर कुछ ही देर में एक पक्ष से शादान, आच्ची सहित अन्य कई लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों तलवार, बेल्ट और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस हमले में सैद मीर के निवासी वाजिद, आलम, ईनाम और मुनव्वर के अलावा दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल भिजवाकर इलाज शुरू कराया गया।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमले के बारे में जानकारी जुटाई। थाना झिंझाना प्रभारी बीपी सिंह यादव ने बताया कि अभी हमले के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है। रंजिश का मामला तो अभी सामने नहीं आया है। किसी मामूली बात पर ही यह सब हुआ है। हमले के आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। धारदार हथियारों से अचानक किए गए इस हमले के दौरान आसपास दहशत बनी रही।