{"_id":"58309a504f1c1b7c22901e38","slug":"bank-personnel-accused-of-robbery-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों से लूट का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मियों से लूट का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। बंधन बैंक के कर्मचारी से 12 दिन पहले पानीपत रोड पर ढाई लाख की लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे बदमाश को भी गिरफ्तार करके चालान कर दिया, जबकि एक दिन पहले ही पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों का चालान किया था। पुलिस अब बाकी के फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है।
बता दें कि 8 नवंबर को पानीपत रोड पर बंधन बैंक के कर्मचारी खुर्शीद से बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 2 लाख 48 हजार रुपये लूट लिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी जावेद व उस्मान निवासी ग्राम भूरा को लूट के 20 हजार रुपये, तमंचा कारतूस व लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया था।
वहीं शनिवार को भी पुलिस ने लूट के तीसरे आरोपी बेसर निवासी ग्राम खुरगान हाल निवासी भूरा को उसके घर से गिरफ्तार करके चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को जेल भेेजे गए जावेद व उस्मान ने खुर्शीद से ढाई लाख रुपये लूटे थे, जबकि शनिवार को पकडे़ गए बेसर निवासी भूरा ने लूट की योजना बनाने के साथ ही खुर्शीद की रेकी की थी। मामले में अभी दो और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।