फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Assistant teachers loot

सहायक अध्यापकों से लूट

Fri, 23 Oct 2015 11:50 PM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 23 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
कैराना। मायापुर रजवाहे की पटरी पर दो सहायक अध्यापकों से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिए। पीड़ित अध्यापकों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। 
विज्ञापन



मोहल्ला पीरजादगान निवासी असगर हसन व शामली के मोहल्ला नौ कुआं रोड निवासी चरण सिंह अलीपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को दोनों अध्यापक बाइकों से अलीपुर विद्यालय से मायापुर रजवाहे की पटरी से होते हुए ऊंचा गांव स्थित बीआरसी कार्यालय पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए उन्हें रुकवा लिया।
विज्ञापन


 इस दौरान बदमाशों ने असगर हसन से 1300 रुपये व मोबाइल तथा चरण सिंह से एक हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में अध्यापक असगर हसन व चरण सिंह ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनसे आगे चल रहे एक अन्य बाइक सवार सुंदर निवासी ऊंचा गांव से भी लूट की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed