फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrested in the massacre

हत्याकांड में इनामी गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Arrested in the massacre
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन । दो महीने पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड में ढाई हजार के इनामी आरोपी अर्शी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। इससे पूर्व, एक महिला सहित चार हत्याभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


जलालाबाद चौकी क्षेत्र में गंगोह रोड पर 23 फरवरी को आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में फायरिंग और पथराव हो गया था। इस घटना के दौरान तमाशा देख रहे मुजाहिद और सलमान की गोली लगने के कारण मौत हो गई थी, जबकि  अरशद, उजेर खान, शाजान, मोहम्मद आदि लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी नजराना, परवेज, शौबी और शमी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी अर्शी पुत्र निशांत निवासी गांव मथुरा. थाना चरथावल हाल निवासी जलालाबाद फरार चल रहा था। इसके चलते अर्शी पर पुलिस ने ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उधर, मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात पुलिस ने अभियुक्त अर्शी को हसनपुर लुहारी कादरगढ़ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को आरोपी अर्शी को जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed