फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anger flared on youth killing

संघर्ष में युवक की हत्या करने पर भड़का गुस्सा

Fri, 11 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 11 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Anger flared on youth killing
थानाभवन। बाइक की साइकिल में टक्कर लगने के विवाद में थानाभवन के युवक की हत्या पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। शुक्रवार को युवक का शव थानाभवन थाने के गेट के सामने रखकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार को 10 लाख आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने तथा दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन



गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात थानाभवन में नौजल रोड पर बाइक और साइकिल की टक्कर लगने पर युवकों में मारपीट हो गई थी। इसी दौरान जमकर संघर्ष हुआ और धारदार हथियारों से हमला करके थानाभवन के मोहल्ला टंकी निवासी प्रदीप उर्फ भूरा (25) की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन



शुक्रवार को भूरा का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही थानाभवन पहुंचा, तो पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद लोग शव को थाने पर ले आए। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर शव रखकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। धरने पर पहुंची भारी भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर राज मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर एडीएम भरत पांडेय व एएसपी वीके मिश्र मौके पर पहुंचे। लगभग आधा घंटे के बाद जाम खोल दिया गया। जाम खोलने के बाद अधिकारियों व पीड़ित पक्ष के मध्य दो घंटे से ज्यादा वार्ता हुई। पीड़ित पक्ष द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन में मांग की गई कि मृतक भूरे की माता को सरकारी नौकरी, दस लाख का मुआवजा व आरोपियों से पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैय्या कराने सहित हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

एडीएम व एएसपी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी  उदयवीर सिंह, बसपा नेता देशपाल सैनी, रालोद नेता अशरफ अली खां, जबर सिंह सैनी, सपा नेता हाजी राव जमशेद, सुशील पांचाल, सुनील  शर्मा, सुभाष कश्यप, सुशील मलिक, चौधरी, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।



पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
भूरा पक्ष की ओर से शिवकुमार पुत्र सुखपाल ने नौजल निवासी पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एएसपी वीके मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाई गई हैं। एक टीम स्वाट की है, जबकि दूसरी थानाभवन थाने की है। वहीं, चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दो का पुलिस कस्टडी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed