फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused accused of attacking policemen

पुलिसकर्मियों पर हमला कर छुड़ाया आरोपी

Sun, 02 Sep 2018 11:45 PM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 02 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused accused of attacking policemen
गढ़ीपुख्ता। गुंडा एक्ट के मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने पर आरोपी को गिरफ्तार करने गांव बुन्टा में गए पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के परिजनों और उनके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से मारपीट की और फायरिंग कर आरोपी युवक को छुड़ाकर ले गए। मामले में गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बुन्टा निवासी लकड़ी आढ़ती ताहिर पुत्र इकबाल के खिलाफ गुंडा एक्ट के मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। ताहिर न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। रविवार सुबह करीब दस बजे गढ़ी अब्दुल्ला खां पुलिस चौकी को सूचना मिली कि ताहिर अपने गांव में ही मौजूद है। कांस्टेबल प्रदीप कुमार और अकरम गांव बुंटा में पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी ताहिर के घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। जैसे ही वह ताहिर को चौकी की तरफ ले जाने लगे, तो गांव के बाहर पहुंचने पर आरोपी ताहिर के भाई साबिर, जाबिर व जाहिद पुत्रगण इकबाल तथा चचेरे भाई हसमत ने अपने दस अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों को घेर लिया। उनके साथ गाली गलौज करते मारपीट कर दी। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया, तो तमंचे से फायरिंग कर दी तथा आरोपी ताहिर को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर    ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले व फायरिंग पर दोनों पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार मौके से भागकर अपनी जान बचाई। गढ़ीपुख्ता थाने पर मामले की सूचना दी। बाद में गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कपिल गौतम अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गांव बुन्टा पहुंचे।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। घटना के संबंध में कांस्टेबल प्रदीप कुमार की तरफ से आरोपी ताहिर, साबिर, जाबिर, जाहिद और हसमत के अलावा 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

उधर, थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि सिपाहियों पर हमला करके आरोपी को छुड़ाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed