फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A leopard was found dead hanging on a tree in Shamli

Shamli: पेड़ पर लटका मिला तेंदुए का शव, मचा हड़कंप, वन विभाग के अफसरों ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 13 Feb 2024 05:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Feb 2024 05:34 PM IST
सार

Shamli News : शामली में एक तेंदुए का बच्चा मृत अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
A leopard was found dead hanging on a tree in Shamli
पेड़ पर लटका मिला तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में कांधला के भनेड़ा में तेंदुए का बच्चा पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि तेंदुए का बच्चा पेड़ की टहनियों के बीच में फंसा हुआ था। उसकी उम्र करीब छाह माह बताई जा रही है। विभागीय टीम जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि कांधला के भनेड़ा गांव के जंगल में पेड़ पर टहनियों के बीच एक तेंदुआ लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार मय टीम मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से तेंदुआ के शव को रस्सी के माध्यम से पेड़ से उतारा गया। टहनियों के बीच में तेंदुआ कैसे फंसा, विभागीय अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन

राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ की उम्र करीब छह माह है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

उधर, लोगों का कहना है कि जिले में और भी तेंदुए है। मगर विभागीय अधिकारी उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं। 15 दिन पूर्व ही वन विभाग ने कांधला क्षेत्र से एक तेंदुए को पकड़ा था। इसके बाद कहा गया था कि अब जिले में कोई भी तेंदुआ नहीं है। मगर पिछले एक सप्ताह से कभी शामली तो कभी कांधला में तेंदुआ देखे जाने की शिकायत ग्रामीण कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed