{"_id":"fac52ff93797def419bea38c0d1bd9e4","slug":"a-fire-burns-16-biture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 16 बिटौरे जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से 16 बिटौरे जले
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना के बाहर कश्यप समाज के लोगों के बिटौरे रखे हैं। शुक्रवार की रात में करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बिटौरों में आग लग गई। एक साथ गांव के 16 बिटौरों में आग लगने से हड़कंप मच गया और लोग उस ओर दौड़ पड़े।
प्रधान राजेंद्र सिंह ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम गांव में पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजेंद्र सिंह ने बताया किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। उन्होंने बताया गांव के जयभगवान, सुरेश, मदन, रामपाल, जगपाल, विजयपाल, धर्मवीर, रामभज, जयपाल, लाल्ला, सतबीरी, धीरज, सुभाष, मांगा आदि के बिटौरे में आग लगाई। इससे सभी बिटौरे जलकर राख हो गए। इस मामले में कोतवाली में भी तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया मामले की तहरीर मिल गई है। जांच की जाएगी।