{"_id":"5c8a98a9bdec2214593a8880","slug":"91552586921-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक-बधिर को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन
कैराना। खेत में कार्य कर रहे दिव्यांग पर तीन युवकों ने छींटाकशी का विरोध करने पर हमला कर दिया। क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राई निवासी मोहम्मद सुहैल ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका दिव्यांग चाचा खेती कर परिवार का पालन करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे वह खेत में कार्य कर रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही तीन युवक वहां आ धमके और उसके चाचा के साथ में छींटाकशी करने लगे। जिसके विरोध करने पर आरोपियों ने हमला लिया। आरोपियों ने उसके चाचा को बेल्टों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ दिनों पहले भी कुछ लोग छींटाकशी करने के विरोध पर उसके चाचा के साथ में मारपीट कर चुके हैं। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।