फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पांच किलो डोडा पोस्त के साथ दबोचा आरोपी

पांच किलो डोडा पोस्त के साथ दबोचा आरोपी

Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पांच किलो डोडा पोस्त के साथ दबोचा आरोपी
कैराना। पुलिस ने भूरा गांव के जंगल में घेराबंदी करके पांच किग्रा डोडा पोस्त के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह 10 बजे कैराना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम भूरा के जंगल से आरोपी मूसा निवासी ग्राम तितरवाड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं कैराना में रास्ते में आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज व झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने रविवार दोपहर आरिफ उर्फ सद्दाम निवासी ग्राम भूरा को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की आशंका के आरोप में उसको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन

मारपीट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
कैराना। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम बराला निवासी दाऊद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार दोपहर उसकी सास वकीला तथा सात वर्षीय बेटी मोनिस्ता बैठी हुई थी। तभी गांव के ही आलमदीन, उसका पुत्र तहसीन तथा मोसिन ने घर में घुसकर डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्राली चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
कैराना। एक माह पूर्व घर के बाहर खड़ी ट्राली को चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है। पंजीठ गांव निवासी महिपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 30 अगस्त की रात उसके घर के बाहर ट्राली खड़ी हुई थी, जिसे अंधेरा का फायदा उठाकर गांव का ही राकेश व उसका भाई संधल चोरी करके ले गया। जब उसने ट्राली के बारे में आरोपियों से पूछा, तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती का सिर फोड़ा
कैराना। बच्चों के आपसी विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया।
रविवार दोपहर तितरवाड़ा चुंगी निवासी सबिया (18) को लेकर उसके परिजन कोतवाली कैराना पहुंचे। साबिया के भाई मुकीम ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के बच्चों में आपसी विवाद हो गया था। आरोप है कि उसके बाद पड़ोसी उनके घर में घुस आए तथा वहां मौजूद उसकी बहन सबिया के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। साबिया के सिर में गंभीर चोटें लगने से वह लहूलुहान हो गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed