{"_id":"5b44fc3c4f1c1b5d478b5d44","slug":"91531247676-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को गोली मारने वाले आरोपी भाई सहित तीन का चलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को गोली मारने वाले आरोपी भाई सहित तीन का चलान
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
ट्रैक्टर विवाद को लेकर भाई को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा एलम के मोहल्ला विकासनगर में ट्रैक्टर विवाद को लेकर बड़े भाई प्रवीण ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई प्रतीक को गोली मार दी थी। मामले को लेकर छीना झपटी में एक आरोपी को भी गोली लग गई थी। पीड़ित के पिता ने बड़े बेटे प्रवीण के साथ ही दीपक व सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने घायल अवस्था में प्रतीक व सचिन को उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया था। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मंगलवार को दोनों आरोपी प्रवीण और दीपक का चलान कर दिया गया, जबकि गोली लगने से घायल तीसरे आरोपी का उपचार चल रहा है।