फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घूमता मिला कश्मीरी युवक, पुलिस ने की पूछताछ

घूमता मिला कश्मीरी युवक, पुलिस ने की पूछताछ

Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
घूमता मिला कश्मीरी युवक, पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस ने कश्मीरी युवक से पूछताछ की
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। फेरी लगाकर कपड़े बेचने निकले कश्मीरी युवक को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने काफी देर तक उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को पहचान पत्र के रूप में अपना आधार कार्ड दिखाया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

रविवार दोपहर चौसाना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव खोडसमा के पास ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को देखा। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक पठानी शूट पहने हुए था और उसके पास एक गठरी भी है, जिसमें कुछ अवांछनीय सामान हो सकता है। इसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक जंगल की तरफ चला गया। इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को एक डेरे के पास पकड़ लिया। उसकी गठरी चेक कराई गई, तो उसमें कपड़े मिले। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह जम्मू -कश्मीर के असंद का रहने वाला है और फेरी लगाकर कपड़े बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने उसका पहचान पत्र देखा, जिस पर युवक ने अपना आधार कार्ड दिखाया और कहा कि वह कपड़ों की फेरी लगाने के लिए हरियाणा जाएगा। इसके बाद पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed