{"_id":"5a80876e4f1c1b90268b9a5b","slug":"91518372718-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर टीम से अभद्रता करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाणिज्यकर टीम से अभद्रता करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। टैक्स चोरी की आशंका के चलते मोहल्ला बनखंड़ी में जांच करने पहुंची वाणिज्यकर विभाग की टीम के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। असिस्टेंट कमिश्नर की तरफ से शामली कोतवाली में दी गई तहरीर पर एक नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर दुर्गेश यादव ने शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नौ फरवरी को मोहल्ला बनखंडी में टैक्स चोरी कर बर्तनों से लदा ट्रक लाए जाने की सूचना पर टीम जांच करने पहुंची थी। जांच के लिए वाणिज्यकर अधिकारी राजेंद्र कुमार सैनी और तीन पुलिसकर्मी गए थे। वहां ट्रक से बर्तनों के बोरे उतारे जा रहे थे। टीम ने टैक्स जमा करने संबंधी कागजात दिखाने को कहा। आरोप है कि वहां मौजूद संजय ठठेरा निवासी बनखंडी ने टीम के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी और कॉल करके 60-70 लोगों को वहां बुलवा लिया और टीम को घेर लिया। ट्रक से उतारा गया माल रेहडे में लादकर ले गए तथा सरकारी प्रपत्र भी टीम से छीन लिए।
इस दौरान टीम ने डीएम, एसपी और अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी थी। मामले में शनिवार रात आरोपी संजय ठठेरा और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यवाहक शामली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रफी परवेज के अनुुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।