{"_id":"59bec5e24f1c1bb5688b5261","slug":"91505674722-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, दो घायल
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर चालक सहित दो घायल
शामली।
मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास ट्रैक्टर-ट्राली में मेरठ की ओर जा रहे एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को रेफर कर दिया गया। उधर, घायल के भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव हसनपुर निवासी बिजेंद्र व मोनू रविवार की सुबह शामली में किसी काम से आ रहे थे। बताया जाता है कि बुटराडी गेट के पास मेरठ की ओर जा रहे ट्रक चालक ने ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर बीच से टूट गया। इस हादसे में बिजेंद्र व मोनू दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजेंद्र के भाई उपेंद्र की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना। शामली बस अड्डे के पास झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने हरियाणा के थाना समालखा के गांव किवाना निवासी मामन को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।