{"_id":"597cd8994f1c1b6f108b485f","slug":"91501354137-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर बाइक का लॉक तुड़वाने दुकान पर पहुंचा चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी कर बाइक का लॉक तुड़वाने दुकान पर पहुंचा चोर
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
भड़ी से बाइक चोरी करने के बाद चोर उसका लॉक तुड़वाने के लिए मिस्त्री के पास पहुंच गया। आस-पास खड़े ग्रामीणों को इस पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर शातिर चोर बाइक छोड़कर फरार हो गया। उधर पुलिस ने उल्टे सूचना देने वाले को दोपहर में तंग करने का आरोप लगाते हुए जमकर हड़काया।
चौसाना के मजरा भड़ी में आकिल पुत्र हारुन की बाइक उसके घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान चोर बाइक चोरी कर फरार हो गया। आकिल जब घर से बाहर आया तो उसकी बाइक उसे नहीं मिली। बाइक गायब होने के बाद काफी तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। बाइक चोरी करने के बाद चोर चौसाना के शामली बस स्टेंड पर मिस्त्री के पास पहुुुुंचा तो पास खड़े ग्रामीणों को उस पर शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस दी गई। पुलिस को सूचना दिये जाने की भनक लगते ही युवक वहां से भाग निकला और कुछ दूरी पर एक खाली प्लाट में बाइक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना देने वाले ग्रामीण को दोपहर में तंग करने का आरोप लगाते हुए जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई और पीड़ित आकिल के कागजों की जांच कर बाइक सौंप दी।