{"_id":"595be0734f1c1be96d8b4885","slug":"91499193459-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चलाकर किए देवोत्थान क्षतिग्रस्त, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चलाकर किए देवोत्थान क्षतिग्रस्त, हंगामा
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कैैराना।
गांव दभेड़ी खुर्द में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने खेत में बने देवस्थान को ट्रैक्टर चलाकर खंडित कर दिया। जिस पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे गांव दभेड़ी खुर्द में गांव के ही पांच लोगों ने संजीव उर्फ बिट्टू के खेत की डोल तोड़ दी। इस दौरान आरोपियों ने खेत पर बने देवताओं के स्थान भी तोड़ दिए। दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा की गई इस हरकत का जब संजीव ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको पीट दिया। जिसके के बाद संजीव के परिवार ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। पीड़ित संजीव ने पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।