फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परिजनों ने लगाई बरामदगी की गुहार, कोर्ट पहुंचा युगल

परिजनों ने लगाई बरामदगी की गुहार, कोर्ट पहुंचा युगल

Sat, 04 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने लगाई बरामदगी की गुहार, कोर्ट पहुंचा युगल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। करीब 25 दिन पहले घर से लापता हुए युवक और युवती के मामले में नया मोड़ आया है। युवती के परिजन बरामदगी की मांग को लेकर एसपी से मिले तो दूसरी तरफ युवक और युवती कोर्ट की शरण में पहुंच गए है। दोनों ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने ग्रामीणों के साथ एसपी अजय कुमार से मिलकर बताया कि उनकी पत्नी का करीब चार साल पहले निधन हो चुका है। उनके घर पर थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का आना जाना था। 10 अप्रैल को उसकी गैर मौजूदगी में युवक उसकी लड़की और छोटे लड़के को अपने यहां जन्म दिन पार्टी होना बताते हुए ले गया। जब वह घर पहुंचा तो उसे इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उसने आरोपी युवक से संपर्क किया तो तीन दिन बाद लड़के को तो भेज दिया, लेकिन लड़की का आज तक पता नहीं चला। पीड़ित ने आरोपी पर लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पीड़ितों को शहर कोतवाली भेज दिया। इसके बाद पीड़ित कोतवाली प्रभारी से मिले और लड़की की बरामदगी की मांग की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि युवक और युवती ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। कोतवाल का दावा है कि सुरक्षा संबंधी कोर्ट का आदेश उन्हें मिल गया है। इस संबंध में परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed