फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पानी की हौज में मिला महिला का शव

पानी की हौज में मिला महिला का शव

Sun, 21 Apr 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पानी की हौज में मिला महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। मनट मंटी गांव में पानी की हौज में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों ने महिला को मिर्गी के दौरे का मरीज बताते हुए कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। उधर, पुलिस का भी मानना है कि हौज में गिरने के बाद मिर्गी का दौरा पड़ने से ही महिला की मौत हुई है।

गांव मनट मंटी निवासी रेखा पत्नी रोहताश शनिवार सुबह खेतों में घूमने के लिए गई थी। उसका शव पानी की हौज में पड़ा मिला। किसानों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे धूम सिंह ने उसकी पहचान अपनी भाभी रेखा के रुप में की। उसने पुलिस को बताया कि रेखा के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार में सिर्फ तीन बेटियां हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि एक का विवाह होना अभी बाकी है। पति की मौत के बाद सही रेखा तनाव में चल रही थी। साथ ही वह मिर्गी के दौरे की भी मरीज थी। उन्होंने पुलिस से किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिला की मौत मिर्गी का दौरा पड़ने से हुई है और परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है। पंचनामा भरने के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed