{"_id":"5c8fda2abdec22144f41700e","slug":"81552931370-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में शराब तस्कर चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार, साथी पिकअप समेत फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में शराब तस्कर चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार, साथी पिकअप समेत फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोतवाली पुलिस ने ब्लाक रोड पर मुठभेड़ में शराब तस्कर को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।
कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि रविवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि शहर के ब्लाक रोड पर खाली प्लाट में गाड़ी में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब उतारी जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिस समय पुलिस पहुंची उस समय गाड़ी से शराब उतारी जा रही थी। पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बाइक समेत एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा आरोपी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गए। कोतवाल के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम विकास निवासी बड़ी आल है, जो शराब का तस्कर है। मौके से फरार आरोपी का नाम शेर सिंह निवासी बड़ी आल बताया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, 25 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब और 300 ग्राम चरस बरामद हुई। कोतवाल का कहना है कि आरोपी से बरामद बाइक मुजफ्फरनगर से चोरी करना बताया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।