{"_id":"5c61bd2cbdec222c5723382d","slug":"81549909292-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला शाहविलायत निवासी हमीद ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 10 फरवरी को मोहल्ला के कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके पुत्र पर हमले की कोशिश की। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, गांव चंदेनामाल निवासी प्रिया ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि चार जनवरी को गांव के चार लोगों ने उसके पिता और भाई को मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना की तहरीर जलालाबाद चौकी पर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की। वहीं, मोहल्ला पंसारियान निवासी विष्णुदत्त ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि तीन जनवरी को मोहल्ले के पांच लोगों ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
रुपये मांगने पर धमकी का आरोप
शामली। सोमवार को चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी निवासी इस्तकार आदि ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पिछले काफी समय से करनाल जिले के एक व्यक्ति से भैंस के रुपये का लेनदेन चल रहा था। आरोप है कि आरोपी ने करीब चार माह पूर्व दो लाख 61 हजार रुपये की चार भैंस खरीदी थी, जिसके रुपये चार माह बाद देने का वादा किया था। आरोप है कि आरोपी अब रुपये देने से इंकार करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में में फंसाने की धमकी दे रहे है। पीड़ितों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।