{"_id":"5bfc4804bdec2241a26d94c9","slug":"81543260164-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत जिले में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत जिले में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े गए
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिले में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश दबोचे
शामली/ कांधला। कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान बागपत जिले में लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने रमाला मिल के पास नहर की पटरी से लूटी गई मोटरसाइकिल व छपरौली से बैग से चोरी किए दो हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
सोमवार को शामली कृषि उत्पादन मंडी परिसर में पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि एएसपी व सीओ कैराना राजेश तिवारी के नेतृत्व में बदमाशों के खिलाफॅ अभियान चलाने के लिए टीम गठित की गई। कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस वाहन चेकिंग हो रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस मुठभेड़ में बागपत के थाना छपरोली के ग्राम सिलाना निवासी साबिर, शौलीन, व सचिन निवासी दोघट बताया। पकड़े गए तीनों बदमाशों से एक एक तमंचा 315 बोर, दो- दो कारतूस, रमाला मिल के पास नहर की पटरी से लूटी मोटरसाइकिल व कस्बा छपरौली से 79 हजार रुपये चोरी किए गए धनराशि में से दो हजार रुपये बरामद किए गए। पकडे़ गए बदमाशों के खिलाफ थाना कांधला में मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।