{"_id":"5af9d9ba4f1c1bce408b55b1","slug":"81526323642-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक की तलाश में हरियाणा पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक की तलाश में हरियाणा पुलिस का छापा
Updated Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। तंत्र क्रिया और जादू टोने की आड़ में कैराना निवासी एक तांत्रिक द्वारा 27 लाख रुपये की ठगी हरियाणा में कर ली गई। मामले में हरियाणा पुलिस ने आरोपी के साथियों की तलाश में कैराना में छापेमारी की।
सोमवार को हरियाणा के थाना फतेहाबाद में तैनात एसआई देवी लाल ने पुलिस टीम के कैराना कोतवाली पर आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगर के विभिन्न मोहल्लों में छापेमारी की। घंटों चली इस कार्रवाई के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। हरियाणा पुलिस के एसआई ने बताया कि उनके क्षेत्र में तंत्र क्रिया व जादू टोने की आड़ में कैराना निवासी कथित तांत्रिकों ने 27 लाख रुपये की ठगी की थी। जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। 10 मई को मामले में झिंझाना थाना क्षेत्र के ग्राम बिड़ौली से साजिद नामक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार लिया गया था, इसने बाद में अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जोकि उसके साथ ठगी करने में शामिल थे। कथित तांत्रिक द्वारा बताए गए बाकी साथियों की गिरफ्तारी अमल में लाने के लिए कैराना में दबिश अभियान चलाया गया। बाद में सफलता नहीं मिलने के चलते हरियाणा पुलिस खाली हाथ लौट गई।