{"_id":"5a9835fd4f1c1b0a7b8b9ef2","slug":"81519924733-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी चलाने गए युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी चलाने गए युवक को गोली मारी
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पानी चलाने गए युवक को गोली मारी
कैराना (शामली)। खेत पर पानी चलाने के लिए एक युवक को हमलावर ने गोली मार दी। सुबह होने पर खेत पर पहुंचे किसानों को युवक घायल अवस्था में बेहोश पड़ा मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर जांच की मांग की है।
गांव मन्ना माजरा निवासी अब्दुल्ला बुधवार रात करीब एक बजे अपने खेत पर पानी चलाने गया था। सुबह जब आसपास के किसान खेतों पर पहुंचे, तो देखा कि अब्दुल्ला के पैर में गोली लगी है ओर वह खेत पर बेहोश पड़ा है। इसके बाद परिजन घायल को शामली प्राइवेट नर्सिंगहोम में ले गए। बाद में अब्दुल्ला के पिता जबरदीन कोतवाली में अज्ञात हमलावर के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।