{"_id":"5a9835e44f1c1b387b8b9543","slug":"81519924708-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस ने दर्ज कराई हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस ने दर्ज कराई हमले की रिपोर्ट
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने दर्ज कराई हमले की रिपोर्ट
शामली। चेन स्नेचिंग के आरोपी को साथ लेकर सराफ के यहां छापा मारने के दौरान हरियाणा पुलिस टीम के साथ हुई घटना में एक नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने, आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, बलवा और गालीगलौज की धारा लगाई गई है। शामली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को हरियाणा के पंचकूला की क्राइम ब्रांच एएसआई ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में 15 सदस्यों की टीम ने शामली के कबाड़ी बाजार में सराफ अमरीश गोयल के यहां छापा मारा था। पुलिस टीम अपने साथ चेन स्नेचिंग के आरोपी कलीराम उर्फ कलवा पुत्र हरि सिंह को भी साथ लाई थी। उसकी निशानदेही पर ही सराफ के यहां छापा मारा था। आरोप है कि सराफ अमरीश के पक्ष में गोयल इलेक्ट्रानिक के अरविंद गोयल ने अपने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच टीम के साथ अभद्रता की तथा आरोपी कलवा को छुड़ाने की कोशिश की गई। बुधवार शाम को ही क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी एएसआई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद शामली कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच प्रारंभ कर दी है।
संगीन धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट
पंचकूला की क्राइम ब्रांच टीम पर हमले के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट में संगीन धारा लगाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला कर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने और गालीगलौज करने की धारा लगाई गई है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।