{"_id":"5a8f0a834f1c1b9b248b680f","slug":"81519323779-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई महिला से लूट लिए कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गई महिला से लूट लिए कुंडल
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर गई महिला से कुंडल लूटे
कैराना (शामली)। खेत गई महिला से तमंचे के बल पर सोने की चेन तथा कान के कुंडल लूटने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव जगनपुर निवासी मदन सिंह ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी दोपहर के समय उसके लिए चाय लेकर खेत पर आई थी। आरोप है कि घर लौटते समय गन्ने के खेत से निकलकर बदमाशों ने उससे तमंचे के बल पर कानों से सोने के कुंडल, सोने की चेन लूट ली। विरोध पर उसके कान पर झपट्टा मारकर जख्मी कर दिया। बताया गया कि आरोपी दो बाइकों पर सवार थे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही लूटे गए जेवरात को बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।