फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पैरोल पर आकर फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

पैरोल पर आकर फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पैरोल पर आकर फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
झिंझाना (शामली)। हरियाणा की करनाल जेल से पैरोल पर आने के बाद फरार चल रहे आरोपी सरदार पाल्ला सिंह को झिंझाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो साल से फरार चल रहे आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र के गांव अबदाननगर निवासी सरदार पाल्ला सिंह वर्ष 2002 में पानीपत में चार बोरे डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में पाल्ला सिंह को न्यायालय ने 15 वर्ष का कारावास सुनाया था, जिसके चलते वह करनाल स्थित जेल में बंद था। वर्ष 2015 में वह छह माह के पैरोल पर अपने घर आया, लेकिन उसके बाद न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। इसके चलते उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद से हरियाणा पुलिस आरोपी पाल्ला को तलाश रही थी। बुधवार रात झिंझाना थाना पुलिस के दरोगा कृष्णकुमार और अजय कसाना ने मेरठ करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला चौराहे से चेकिंग के दौरान पाल्ला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उसने पैरोल पर आने की कहानी पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी। बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी पाल्ला सिंह को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


फरार धन्ना और बिट्टू को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
झिंझाना। क्षेत्र के गांव जैनपुर में तीन लोगों की हत्या के मामले में सजायाफ्ता धन्ना और बिट्टू निवासी केरटू (झिंझाना) फरवरी से पैरोल पर आने के बाद फरार चल रहे हैं। जैनपुर गांव में वर्ष 1999 में जमीन के विवाद पर रामकिशन, रतन सिंह और कर्म सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में धन्ना और बिट्टू निवासी गांव केरटू को न्यायालय से आजीवन कारावास हुआ था। फरवरी में दोनों सजायाफ्ता पैरोल पर घर आने के बाद से फरार चल रहे हैं। पीड़ितों के परिजनंो को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दो पुलिसकर्मी उनके घर पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात रहते हैं, लेकिन फरार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि फरार चल रहे धन्ना और बिट्टू को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed