फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक सवार युवक को गोली मारी

बाइक सवार युवक को गोली मारी

Sat, 30 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को गोली मारी
शामली।
विज्ञापन

कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घायल युवक को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी जांघ में गोली लगी है।

गांव लिसाढ़ निवासी रामबीर सबमर्सिबल मैकेनिक है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह शामली से अपने साले राजेंद्र निवासी हड़ौली (तितावी) के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। मेरठ रोड से लिसाढ़ मोड़ पर उन्हें बाइक सवार दो युवक मिले। युवकों ने कहा कि उनकी बाइक की लाइट खराब हो गई है और हमें भी लिसाढ़ ही जाना है। रामबीर और उसके साले से बाइक सवार युवकों ने कहा कि तुम अपनी बाइक की लाइट जलाकर आगे आगे चलो, हम तुम्हारे पीछे चलेंगे। इसके बाद रामबीर और उसका साला बाइक लेकर आगे चलते रहे। कुछ दूर पहुंचने पर ही बाग के पास पीछे से बाइक सवार दोनों युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे रामबीर की जांघ में गोली लगी, जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। इसके बाद दोनों बदमाश अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद राहगीर भी मौके पर इकट्ठा हो गए। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामबीर को शामली लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घायल रामबीर के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed