{"_id":"59bc27a24f1c1b2b688b4d63","slug":"81505503138-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म करने के मामले में बीएसएफ के जवान पर रिपोर्ट दर्ज 16-51-09","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म करने के मामले में बीएसएफ के जवान पर रिपोर्ट दर्ज 16-51-09
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बीएसएफ के जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया है। अब पुलिस उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।
गांव बरला जट निवासी एक युवती ने बताया कि गांव निवासी युवक राहुल ने आठ साल से उसको शादी का झांसा दे रखा है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बीच में आरोपी की नौकरी बीएसएफ में लग गई और वर्तमान में वह बीएसएफ में जवान है। जिसके बाद से वह उससे शादी से इंकार करने लगा। पीड़िता ने कई बार उसको समझाया, लेकिन वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर आठ साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। उधर आरोपी जवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। युवती का मेडिकल कराया गया है।