{"_id":"59aef0db4f1c1b97078b4728","slug":"81504637147-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में प्लाट के रुपये देने जा रहे युवक को पीटकर 50 हजार रुपये लूट लिए गए। लूटपाट का आरोप कस्बा बनत के ही दो युवकों पर लगाया गया है। पीडित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कस्बा बनत निवासी संदीप ने कुछ समय पूर्व एक प्लाट खरीदा था, जिसमें 50 हजार रुपये बकाया रह गए थे। सोमवार रात संदीप बकाया रुपये देने के लिए जा रहा था। इसी बीच कस्बे के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया तथा मारपीट करके 50 हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर आ गए। मंगलवार को पीड़ित संदीप ने आदर्श मंडी थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। स्टेशन पर वृद्ध की हालत बिगड़ी
शामली। रेलवे स्टेशन शामली पर मंगलवार दोपहर वृद्ध की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे सीएचसी शामली में भर्ती कराया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। शामली रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध ट्रेन से उतरकर कुछ दूर चला, अचानक वह चक्कर आकर जमीन पर गिर गया। यात्रियों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मां के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव झाल में शराब पीकर मां के साथ मारपीट करने के आरोपी प्रवीण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात उसने अपनी मां के साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी थी। मंगलवार को आरोपी प्रवीण का चालान कर दिया गया।