फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हिमाचल से चोरी दो मिनी ट्रक बरामद, तीन आरोपी दबोचे

हिमाचल से चोरी दो मिनी ट्रक बरामद, तीन आरोपी दबोचे

Sat, 19 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल से चोरी दो मिनी ट्रक बरामद, तीन आरोपी दबोचे
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से चोरी दो मिनी ट्रक के अलावा तमंचा, चाकू और कारतूस बरामद किया है।
शुक्रवार को झिंझाना थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चौसाना चौकी क्षेत्र में ऊन तिराहे पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गंगोह की तरफ से दो मिनी ट्रक आए, तो उन्हें रोकने का इशारा किया। उनमें सवार तीन युवक कूदकर भागने लगे। पीछा करने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए फरमान पुत्र महरबान निवासी मोहल्ला तलाही, इमरान पुत्र अहसान निवासी मोहल्ला शाहघासी दरवाजा और मुरसलीन पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला शेखो मैदान झिंझाना के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों मिनी ट्रक हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के थाना परमाणु क्षेत्र से चोरी किए गए हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा, दो चाकू तथा कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) से इंस्पेक्टर अनिल कुमार भी आरोपियों की गिरफ्तारी और मिनी ट्रक बरामदगी की सूचना दिए जाने पर झिंझाना पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों मिनी ट्रक कुछ दिन पूर्व ही घर के बाहर से चोरी किए गए थे। थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशाें को शुक्रवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed