फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बनत में चकरोड पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव

बनत में चकरोड पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव

Sat, 19 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बनत में चकरोड पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव
शामली।
विज्ञापन

बनत में एक चकरोड पर युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना आदर्श मंडी पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने कस्बे के एक युवक की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुक्रवार की सुबह बनत में कांशीराम कॉलोनी के पीछे से खेतों में जा रही चकरोड पर शव पड़ा मिला। आसपास केलोगों ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल सौ पुलिस और थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष थी। उसके सिर पर पीछे की तरफ चोट का निशाना था। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया हैं। बनत निवासी दीपक की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या करना और शव को छिपाने की धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed