फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश

चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 03 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश
महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

बाबरी/शामली।
थाना बाबरी क्षेत्र में महिला को गांव के ही एक व्यक्ति ने बदनीयती से खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबा होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना बुधवार दोपहर की है। गांव निवासी महिला अपने पति के साथ खेत पर चारा लेने गई थी। पति बकरियां लेने घर आ गया। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और महिला को खींचकर खेत में ले गया। वहां महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबा होने पर लोग इकट्ठा हो गए तथा आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई। पीड़ित महिला को डाक्टरी के लिए अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से हत्यारोपी की जमानत अर्जी मंजूर
बाबरी। हाईकोर्ट से गांव बाबरी निवासी बीडीसी सोनू की हत्या के मामले में आरोपी वेदव्यास सैनी की जमानत अर्जी मंजूर हो गई है।
एक फरवरी 2016 को बीडीसी सोनू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव नलकूप पर पड़ा मिला था। इस मामले में सोनू के पिता धनीराम ने जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू और शेर सिंह राणा सहित सुधीर चौधरी, बबलू शर्मा और वेदव्यास सैनी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी बबलू शर्मा और वेद व्यास सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी बबलू शर्मा की आठ माह पूर्व जमानत हो चुकी है, जबकि आरोपी वेदव्यास सैनी की एक दिन पूर्व ही हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई। यह जानकारी आरोपी वेदव्यास के पिता ओमप्रकाश सैनी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed