{"_id":"5963cd224f1c1b503b8b47b6","slug":"81499712802-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट का बैनामा करने से पॉपर्टी डीलर ने किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट का बैनामा करने से पॉपर्टी डीलर ने किया इंकार
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्लाट का बैनामा करने से किया इंकार
कैराना। एक प्रापर्टी डीलर ने युवक के पांच लाख रुपए हड़प लिए तथा प्लाट का बैनामा करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कांधला निवासी नवाब अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन साल पहले उसने कांधला में एक प्लाट खरीदने का सौदा किया था। उसने प्रॉपर्टी डीलर को पेशगी के नाम पर तीन साल पहले पांच लाख रुपये दे दिए थे। आज वह प्लाट का बैनामा कराने के लिए प्रॉपर्टी डीलर के साथ कैराना तहसील आया। तहसील में बैनामे के स्टांप खरीदने के साथ ही उसने बकाया 80 हजार रुपये भी दे दिए। रुपये देने के बाद प्रापर्टी डीलर ने बैनामे से इंकार करते हुए उसे वहां से भगा दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
मुंशाद के घर की की जाएगी कुर्की
कैराना। कोतवाली में तैनात एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि मुंशाद पु़त्र शाहदीन निवासी खंद्रावली थाना कांधला कैराना में गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा है। कोर्ट से आदेश प्राप्त करके 22 जून को आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया था। आरोपी के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर जल्द ही कोर्ट से आदेश प्राप्त करके आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी।