फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ठेका कही, हो रहा दूसरी जगह में खनन

ठेका कही, हो रहा दूसरी जगह में खनन

Sun, 25 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ठेका कही, हो रहा दूसरी जगह में खनन
कैराना।
विज्ञापन

यमुना नदी से रेत खनन करने वालों ने आवंटित पट्टों से खनन में भी खेल कर दिया। पट्टा किसी अलग खेत का छोड़ा गया और खनन दूसरे स्थानों पर होने लगा। ठेकेदारों ने खुरगान के ग्रामीणों के खेतों में खनन कर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए। शिकायत पर पहुंचे कैराना सपा विधायक नाहिद हसन ने खनन रुकवा दिया। मामले में डीएम से शिकायत की जाएगी।
दस दिन पूर्व शासन ने खुरगान में रेत खनन का ठेका छोड़ा था। वहीं. एक सप्ताह पूर्व किसानों व रेत खनन ठेकेदारों के बीच फायरिंग हुई थी। किसानों का आरोप था कि रेत खनन ठेकेदार उनकी जमीन से रेत खनन कर रहे हैं। शुक्रवार को लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने हलका लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रानिक टोटल मशीन से रेत खनन प्वाइंट की जमीन का सर्वे किया था। सर्वे के दौरान बेहद गोपनीयता बरती गई थी। अधिकारी भी जानकारी होने से इंकार कर रहे थे। शनिवार को फिर से टीम ने मौके पर पहुंचकर रेत खनन प्वाइंट की पैमाइश कराई। पूर्व में कराई गई पैमाइश से मिलान किया। इस दौरान पता चला कि रेत खनन के लिए खसरा नंबर 1026 को दिया गया है, लेकिन ठेकेदार खुरगान निवासी मुबारिक, माल्लू, तैयब, इरशाद व मतलूब की जमीन से खनन कर रहे थे। इस बात का पता जब शनिवार को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन को चला तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ठेका किसी दूसरी जगह का है जबकि ठेकेदार दूसरी जमीन से खनन करा रहा है। आरोप है कि उसने जमीन में खनन करके 15 से 20 फुट गहरे गड्ढे बना दिए है।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर जमीन के राजस्व रिकार्ड भी देखे। इसके बाद सपा विधायक ने किसानों की जमीन पर हो रहे खनन को रुकवा दिया। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने बताया कि खुरगान के किसानों ने उनके पास आकर शिकायत की थी कि उनकी जमीन में अवैध रेत खनन किया जा रहा है। मौके पर सच्चाई जाकर देखा तो पता चला कि अवैध खनन से किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत वह जिलाधिकारी से करेंगे। साथ ही यमुना में 20 फीट गहरे गड्ढे बनाए जाने के कारण मोहम्मदपुर राई सहित अन्य कई गांव पर बरसात के दिनों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उधर, उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि खनन पट्टे की जमीन की पैमाइश करने के लिए मौके पर टीम गई है। पैमाइश व सर्वे कराने के बाद ही खनन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed