{"_id":"594eb8e94f1c1b83688b49c7","slug":"81498331369-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोल काटने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोल काटने का लगाया आरोप
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डोल काटने का लगाया आरोप
झिंझाना। गांव खजूरवाला निवासी किसान बलराम ने अपने पड़ोसी किसान पर खेत की डोल काटने का आरोप लगाया। आरोप है कि शनिवार को दोनों सगे भाइयों ने डोल काट ली। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लूट के आरोपी की तलाश में दबिश
झिंझाना। शनिवार को दिल्ली के थाना रोहिणी के एसआई राजेश सिंह अपनी टीम के साथ थाना झिंझाना थाने पहुंचे और आमद दर्ज कराई। एसआई ने बताया कि क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी एक युवक उनके यहां चल रहे मुकदमे में लूट का आरोपी है। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।
ट्रक बरामद
झिंझाना। शुक्रवार रात बिड़ौली निवासी नसीम ने पुलिस को फोन पर सूचना दी की बदमाशों ने उसका ट्रक लूट लिया। लूट की सूचना पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने आनन-फानन में चेकिंग के बाद ऊन पुलिस चौकी क्षेत्र से ट्रक बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि ट्रक मालिक नसीम व आरोपी सुरेंद्र दोनों ट्रक में पार्टनर है। दोनों के बीच लेन-देन का विवाद है। सुरेंद्र ट्रक ले गया, जिसके बाद नसीम ने लूट की सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।