फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वाजदि उर्फ काला के घर की कुर्की करेगी पुलिस

वाजदि उर्फ काला के घर की कुर्की करेगी पुलिस

Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
वाजदि उर्फ काला के घर की कुर्की करेगी पुलिस
कैराना।
विज्ञापन

डेढ़ साल पूर्व पुलिस कस्टडी से फरार हुए शातिर बदमाश वाजिद उर्फ काला के घर पुलिस ने कुर्की की सूचना का नोटिस चस्पा करा दिया है। अब न्यायालय से कुर्की की अनुमति मांगी गई है।
गौरतलब है कि विगत 28 अगस्त 2016 की शाम गांव भूरा में रानो उर्फ जासमीन के मकान में एक बदमाश ने घुसकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। रानो उर्फ जासमीन निवासी भूरा ने कोतवाली में डेढ़ साल पहले सहारनपुर कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात बदमाश वाजिद उर्फ काला निवासी जंधेड़ी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में आरोपी वाजिद उर्फ काला के गिरफ्तार नहीं होने पर कोर्ट से आदेश प्राप्त करके गत 31 मार्च 2017 को वाजिद के जंधेड़ी स्थित मकान पर कुर्की की सूचना का नोटिस चस्पा कर दिया गया था। इसके बाद भी आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया और अब तक उसकी गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई। कैराना कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी वाजिद के मकान की कुर्की के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संदिग्ध कार को कब्जे में लिया
कैराना। रविवार सुबह पुलिस ने गांव खुरगान से कार पकड़ी। उसके चालक से कार के कागजात मांगे, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस उसको थाने ले आई। कैराना कोतवाली पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed