फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   80 sought extortion calls

80 कॉल कर मांगी रंगदारी

Mon, 25 Jan 2016 12:26 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र निवासी दो किसान भाइयों से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी देने वालों ने कई अलग-अलग नंबरों से 80 बार कॉल की। जिससे किसान के परिवार में दहशत है। कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर पीड़ितों ने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी किसान मैनपाल ने रविवार को परिजनों के साथ कांधला थाने पहुंचा। मैनपाल और उसके भाई ऋषिपाल ने बताया कि कुछ दिनों से दोनों भाइयों के मोबाइल पर 80 बार अलग-अलग नंबरों से धमकी भरी कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाला व्यक्ति पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। डिमांड पूरी नहीं होने पर परिवार की औरतों और बच्चों को उठाकर ले जाने तथा परिवार के पुरुषों को गोली मारने की धमकी दी जा रही है। पहले तो वह धमकी भरी कॉल को किसी की शरारत मानते रहे थे, लेकिन लगातार 80 बार अलग-अलग नंबरों से आई कॉल से पीड़ित के परिजन दहशत में है।
विज्ञापन


 मामले में कांधला थानाध्यक्ष नरेशपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रंगदारी मांगे जाने का न होकर किसी की शरारत लग रहा है। जिन नंबरों से धमकी दी जा रही है, उनकी गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि मामला सही पाया जाता है, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed