{"_id":"5ce05894bdec22070518d121","slug":"71558206612-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन धर्म मंदिर में चोरी से पनपा आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनातन धर्म मंदिर में चोरी से पनपा आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनातन धर्म मंदिर में चोरी से पनपा आक्रोश
थानाभवन। कस्बे के मेन बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में शनिवार को चोरों ने दानपात्र को तोड़कर नगदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर मंदिर की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने हंगामा करते हुए चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है। उधर, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को गिरफ्तार करते हुए नगदी बरामद कर ली है।
कस्बे के मेन बाजार में सनातन धर्म मंदिर स्थित है। शाम के समय मंदिर के पुजारी देवेंद्र शर्मा पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे। मंदिर में घुसते ही उन्होंने देखा कि दानपात्र का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने दान पात्र देखा तो उसमें से नकदी गायब मिली। चोरी का पता चलने के बाद पुजारी ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मेन बाजार के व्यापारियों ने मंदिर में पहुंचकर विरोध शुरू करते हुए चोरी के खुलासे की मांग की। सूचना के बाद पुलिस भी दौड़ते हुए मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद तफ्तीश में जुड़ गई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस ने चोर निशांत निवासी किशोरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के पास से मंदिर से चोरी की गई नगदी भी बरामद कर ली। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।