फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लूट के मामले में दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

लूट के मामले में दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

Sat, 04 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
लूट के मामले में दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में देहरादून निवासी वृद्धा को स्कूटर पर लिफ्ट देकर गहने लूटने के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में 21 अप्रैल को देहरादून निवासी वृद्धा प्रेमकौर बस से शामली पहुंची थीं। वृद्धा गांव सिलावर में जाने के लिए गुरुद्वारा तिराहे पर किसी वाहन की इंतजार में खड़ी थी। उसी समय स्कूटर पर आए युवक ने वृद्धा को सिलावर का युवक बताते हुए स्कूटर पर बैठा लिया था। इसके बाद आरोपी ने गांव किरोड़ी के निकट रजबहे की पटरी पर ले गया और तमंचा दिखाकर वृद्धा के कानों के कुंडल और हाथ के कड़े समेत करीब दो लाख के सोने के गहने लूट लिए थे। आरोपी वृद्धा को रजबहे में धक्का देकर फरार हो गया था। पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। पुलिस तभी से इस घटना का खुलासा करने के लिए आरोपी की पहचान में जुटी है। बताया गया है कि पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस का कहना है कि युवकों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed