फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   12 लाख की शराब के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

12 लाख की शराब के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
12 लाख की शराब के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पुलिस ने एसटी तिराहा पर चेकिंग के दौरान दस टायरा ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब को दाल के बोरों के नीचे छिपाकर करनाल से मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था।
सोमवार को एसपी अजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने पुलिस टीम के साथ शामली में एसटी तिराहा पर चेकिंग के दौरान दस टायरा ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में दाल के करीब 500 बोरों के नीचे छिपाई गई हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 200 पेटी बरामद हुई। बरामद शराब करीब दो हजार लीट है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। मौके से दो आरोपी जाने आलम निवासी पुुराना बाजार हापुड़ और कामिल निवासी गांव व थाना मंसूरी डबारसी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी शराब तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य है, जो हरियाणा से तस्करी की शराब लाकर उप्र में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब को करनाल से लोड कर मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था। मुजफ्फरनगर से पहले पीनना बाईपास के पहुंचने पर उन्हें शराब की सप्लाई करने वाले स्थान की जानकारी दी जानी थी। एसपी का कहना है कि शराब को चुनाव में इस्तेेमाल करने के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से पहले ही शराब पकड़ी गई। इस मामले में ट्रक मालिक वीर बहादुर निवासी गाजियाबाद की भी संलिप्तता सामने आने के कारण वांछित किया गया है। पुलिस को वांछित ट्रक मालिक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार नकद इनाम देने की घोषणा की है। मौके पर थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed