{"_id":"5b898e0042c792462f5eb02d","slug":"71535741440-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
मोहल्ला खैलकलां निवासी जाहिदा ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायत पत्र में कहा कि पार्टीबाजी के चलते कुछ लोगों ने उसके पति को जानलेवा हमले के मामले में झूठा फंसा दिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात एक बजे पुलिसकर्मी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ की गई। पीड़िता ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमे से पति का नाम निकलवाने की गुहार लगाई है। वहीं, मोहल्ला खैलकलां की निवासी फरीदा ने भी दबिश के दौरान उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस की दबिश के कारण उसके पति अनवार की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि दोनों ही परिवार के सदस्य आपराधिक मामले में फरार चल रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई। दबिश के दौरान घर में तोड़फोड़ करने का आरोप झूठा है।