फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अनफिट और डग्गामार टाटा मैजिक के खिलाफ की कार्रवाई

अनफिट और डग्गामार टाटा मैजिक के खिलाफ की कार्रवाई

Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अनफिट और डग्गामार टाटा मैजिक के खिलाफ की कार्रवाई
कैराना। एआरटीओ ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र में छापामारी करते हुए अलग-अलग स्थानों से चार टाटा मैजिक पकड़ कर सीज की। इनमें बिना परमिट और मानक पूरा किए बगैर ही स्कूली बच्चे ढोये जा रहे थे।
विज्ञापन

गत सप्ताह भूरा रोड पर कैराना आ रही टाटा मैजिक को भूरा रोड पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें 11 छात्र घायल हो गए थे। जांच में पता चला था कि लाइसेंस आठ सवारी बिठाने का था। जबकि बैठाए गए थे कई। इसी को देखते हुए मंगलवार की सुबह सात बजे एआरटीओ मुंशीलाल ने टीम के साथ छापामार अभियान चलाया। सबसे पहले टीम ने गांव भूरा में बराला रोड से एक टाटा मैजिक पकड़ ली। गाड़ी के अंदर छोटे-छोटे स्कूली छात्र थे। गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट तक नहीं थी। साथ ही गाड़ी के चारो और से सारे शीशे टूटे हुए थे। मांगने पर चालक गाड़ी के कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद एआरटीओ ने गाड़ी को सीज करके कोतवाली में खड़ी कर दिया। टीम ने गांव मलकपुर, खुरगान से तीन अन्य टाटा मैजिक पकड़ ली और उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed