फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रक में पड़ा मिला हैल्पर का शव

ट्रक में पड़ा मिला हैल्पर का शव

Wed, 11 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में पड़ा मिला हैल्पर का शव
शामली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कुड़ाना अड्डे पर खड़े एक ट्रक में एक व्यक्ति मृत पड़ा पड़ा था। सूचना पर आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को ट्रक ड्राइवर सोनू ने बताया कि मृतक का नाम जितेंद्र पुत्र किशन निवासी गांव ढ़ढावली थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर है। जितेंद्र सोनू के साथ ही ट्रक पर सहायक के रूप में काम करता था। वह कई दिनों से राजस्थान में गए हुए थे। मंगलवार को वह दोनों वहां से ट्रक लेकर शामली लौटे थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद जितेंद्र सो गया, सुबह वह मृत अवस्था में मिला। जितेंद्र की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए। जितेंद्र के भाई योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व उसका भाई राजस्थान में बहुत बीमार हो गया था। इसकी सूचना भी सोनू ने दी थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसओ राजकुमार शर्मा के अनुसार परिजनों ने किसी प्रकार की भी कार्रवाई से इंकार दिया और शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed