फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुनादी का हुआ असर, पकड़ा गया वारंटी

मुनादी का हुआ असर, पकड़ा गया वारंटी

Fri, 27 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मुनादी का हुआ असर, पकड़ा गया वारंटी
कैराना। गांव मन्ना माजरा में पुलिस जैसे ही वारंटियों के खिलाफ मुनादी करके लौटी। उसके कुछ देर बाद ही सूचना मिलने पर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे वारंटी को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देश पर दो दिन से कैराना कोतवाली पुलिस क्षेत्र में वारंटियों के घरों के आसपास मुनादी करा रही है। बृहस्पतिवार को एसआई जय किशोर मुनादी वाले के साथ गांव मन्ना माजरा पहुंचे तथा आठ वारंटियों के घरों के पास मुनादी कराई। लोगों से अपील की कि वारंटी की गिरफ्तारी में सहयोग करें। इसके बाद पुलिस कोतवाली लौट गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक आरोपी गांव में कहीं पर बैठा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में उस्मान 2016 से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed